जिले में बारिश न होने के चलते संक्रामक रोग का खतरा बढ़ गया है। जिला अस्पताल में शुक्रवार रात बुखार से पीड़ित दो लोगों की मौत हो गई। वहीं शनिवार को 11 लोग भर्ती किए गए हैं।
इसमें बच्चों की तादाद अधिक है। डॉक्टरों का कहना है कि मौसम में हो रहे बदलाव के चलते संक्रामक रोग फैल रहा है।
डीह के पूरे गोड़ियन का पुरवा निवासी रामदर्शन पाल, लोधवारी निवासी सधई को कई दिन से बुखार आ रहा था। दोनों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां रात में इलाज के दौरान मौत हो गई।
वहीं जगतपुर के गंभीरमऊ निवासी शिव मोहन (छ माह), पारी (4), भैवरपुर कटैली निवासी अलीना (2), शिवगढ़ की पलक, मुलिहामऊ गांव की प्रियंका, लोधवामऊ की श्यामा, चंदई चरुहार की शुभी को बच्चा वार्ड में भर्ती कराया गया है।
इसके अलावा केलौली गांव निवासी रामभरोसे, लालगंज निवासी इमाम अली, शैलेश और पूरे केशरी के सूरज को भी बुखार होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एक तरफ रोगियों की संख्या बढ़ रही है, वहीं अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं राम भरोसे हैं। भर्ती रोगियों को देखने तक मेें डॉक्टर समय से नहीं पहुंच रहे है।