फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में होमगार्ड और मासूम की मौत

Tue, 22 Sep 2015 10:28 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के दो थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में होमगार्ड और मासूम की मौत हो गई। हरचंदपुर थाना क्षेत्र में सोमवार रात ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया।
विज्ञापन


जबकि डीह थाना क्षेत्र में रोड के पास खेल रहे बच्चे को बाइक की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया। घटना की एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

हरचंदपुर थाना क्षेत्र के सुहाईबाग गांव निवासी विनोद कुमार (38) होमगार्ड था। उसकी ड्यूटी जिला मुख्यालय स्थित एफसीआई गोदाम में लगी थी। सोमवार रात वह बाइक से ड्यूटी पर आ रहा था। हेलमेट नहीं लगाए था।

लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर मोदी पब्लिक स्कूल के पास अज्ञात वाहन ने विनोद को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। वाहन की रफ्तार इतनी तेज थी कि विनोद के शव के कई टुकड़े हो गए।
विज्ञापन


 जिससे उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। बाइक दूर पड़ी थी। पुलिस ने शव को बोरे में भरा। उसकी जेब से मिली डायरी से उसकी पहचान हो सकी। एसओ भानू सिंह का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

उधर, डीह थाना क्षेत्र के शेखपुर सरायं मानिक निवासी उदयराज का बेटा आदर्श (5) रोड के पास खेल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे आदर्श गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। एसओ विपिन त्रिवेदी ने बताया कि बाइक की टक्कर से बच्चे की मौत हुई है।

पिता की तहरीर पर बाइक सवार राजेश निवासी दोकनहा थाना खीरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें