फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर मुसाफिरों की जिंदगी रहती रामभरोसे, जिम्मेदार भी आंखें मूंदें

विज्ञापन
सड़क से बाहर रखे बैरियर व ड्रम। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। जिले से होकर गुजरे हाईवे पर सफर करने वाले मुसाफिरों पर हर पल मौत का खतरा मंडराता रहता है। बढ़ते सड़क हादसों के बावजूद न तो सुरक्षा की कोई व्यवस्था है और न ही घटना होने पर लोगों को समय से मदद मिल पाती है।
विज्ञापन

बाराबंकी में हुए सड़क हादसे में भी ऐसी ही लापरवाही बात सामने आ रही है। यहां के अधिकारी न चेते तो जिले में भी बाराबंकी जैसी घटना की पुनरावृत्ति हो सकती है। आम जनता से टोल टैक्स वसूलने वाले एनएचएआई के अधिकारी हाईवे पर पेट्रोलिंग तक नहीं करा पा रहे हैं।
हाईवे पर 51 ब्लैक स्पॉट चिह्नित हैं, जहां अक्सर हादसे हैं। कई जगहों पर हाईवे में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिन्हें ठीक नहीं कराया जा रहा है। यह लापरवाही खतरनाक हो सकती है।
विज्ञापन

लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग, रायबरेली-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग, रायबरेली-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग, रायबरेली-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग समेत अन्य हाईवे गुजरे हैं। इन हाईवे से प्रतिदिन लाखों की संख्या में मुसाफिर तय करते हैं।
हाईवे के किनारे आड़े तिरछे वाहन खड़े रहते हैं। वाहन चालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। तेज रफ्तार से लोग वाहनों से फर्राटा भर रहे हैं। हाईवे पर डग्गामार वाहन दौड़ रहे हैं।
अभी हाल में दो दिन पहले लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर मुंशीगंज बाईपास पर ट्रक की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि बेटी घायल हो गई थी। वर्ष 2021 के सात माह में जिले में सड़क हादसे में करीब 100 लोगों ने जान गंवाई है, जबकि 250 से ज्यादा लोग घायल हुए हैैं। इसमें से अधिकतर मौतें हाईवे पर हुई हैं।
51 दुर्घटना बाहुल्य स्थान चिह्नित
लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारत पेट्रोलपंप के सामने, राघवपुर हरदोई, सीमेंट फैक्टरी, चुरुवा मंदिर, चुरुवा हनुमान मंदिर टोल टैक्स, शेषपुर समोधा, कन्नावां, पश्चिमगांव, कन्नावां विसाका फैक्टरी,़ करनपुर, जमालपुर नानकारी, गुरू का पुरवा, दरियापुर चौराहा, बसाढ़, शंकरगंज बाजार, रतापुर चौराहा, नवाबगंज, जगतपुर कस्बा, चडऱई चौराहा, सवैया तिराहा, कस्बा ऊंचाहार, जमुनापुर, पटेरवा, अरखा, रामपुर, गणेशगंज, बगहा, रायबरेली-डलमऊ मार्ग पर मनेहरू चौराहा, प्राइमरी स्कूल भदोखर, झकरासी बाजार, घुरवारा, मुराई का बाग, मलियापुर, जोहवानटकी, कस्तूरबा बालिका स्कूल, गोसाई का पुरवा आदि कुल 51 स्थानों को ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित किया गया है। अफसरों का दावा है कि ब्लैक स्पॉट स्थानों पर लाइटिंग कराई गई है। बैरियर लगाए गए हैं। ड्रम रखा दिए गए हैं।
सड़क हादसे रोकने के लिए जिले के हाईवे पर 51 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं। इन स्थानों पर बैरियर लगवाने के साथ लाइटिंग कराई गई है। ट्रैफिक सिपाहियों की तैनाती की गई है। बाराबंकी की घटना के बाद हाईवे स्थित थानेदारों को सड़क हादसे की घटनाओं को रोकने के लिए सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है।
श्लोक कुमार, एसपी
हाईवे के हर टोल टैक्स पर एंबुलेंस और क्रेन की व्यवस्था की गई है। हाईवे पर पेट्रोलिंग के लिए टीम भी तैनात की गई है। हाईवे पर हादसे रोकने के लिए विशेष ध्यान दिया जाता है।
विज्ञापन

योगेश मलिक, उप प्रबंधक, एनएचएआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें