फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: हाईवे जाम, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी

Tue, 01 Jul 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
सरेनी क्षेत्र में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर बांदा-बहराइच राजमार्ग पर जाम कर प्रदर्शन करते
विज्ञापन
सरेनी (रायबरेली)। परिजनों से खफा होकर युवक ने रविवार रात गंगा नदी में छलांग लगा दी। युवक की खोजबीन में लापरवाही बरतने पर सोमवार को परिजन आक्रोशित हो गए। सभी ने बांदा-बहराइच हाईवे पर जाम लगा दिया। गेगासो चौकी पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। हाईवे पर करीब आधा घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। सोमवार शाम को गोताखोरों ने शव को नदी से निकाल लिया।
विज्ञापन


लालगंज कस्बे के शांति नगर मोहल्ला निवासी सुमित सोनी (23) पुत्र किस्मतचंद्र सोनी का रात करीब आठ बजे किसी बात को लेकर परिजनों से विवाद हो गया। सुमित नाराज होकर बाइक लेकर घर से निकल पड़ा। परिजन रातभर सुमित की खोजबीन करते रहे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

सुबह परिजनों को सूचना मिली कि एक बाइक गेगासो गंगा नदी पुल पर लावारिस हालत में खड़ी है। परिजन मौके पर पहुंचे तो बाइक सुमित की निकली। परिजनों को आशंका हुई कि सुमित ने गंगा में छलांग लगा दिया है। भाई सुधीर ने गेगासो चौकी पुलिस को घटना की जानकारी दी। बावजूद पुलिस युवक की खोजबीन में ढिलाई बरत रही थी।
विज्ञापन


इससे आक्रोशित होकर परिजनों ने हाईवे जाम करके पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। गेगासो चौकी इंचार्ज को हटाने की भी मांग की। युवक घर पर रहकर खेती करता था। सीओ लालगंज गिरजाशंकर त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से बातचीत करके उन्हें शांत कराकर हाईवे से जाम खुलवाया। सीओ ने बताया कि गोताखोरों के जरिए पुलिस युवक की खोजबीन गंगा नदी में कर रही है। अब तक युवक के बारे में सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें