फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन तार श्रमिक पर गिरा, मौत

Mon, 27 Feb 2017 10:53 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
गिरी एचटी  लाइन, मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मिल एरिया थाना क्षेत्र में सोमवार को एक श्रमिक के ऊपर हाईटेंशन लाइन का तार गिर गया। करंट से उसकी मौके पर मौत हो गई। यह हादसा उस समय जब वह साइकिल से मजदूरी करने शहर आ रहा था। घटना से आक्रोशित लोगों ने गांव में हंगामा किया और कहा कि तार ढीला होने के चलते टूटकर श्रमिक पर गिरा गया।
विज्ञापन


परिवारीजनों को पांच लाख रुपया का मुआवजा दिलाया जाए। पुलिस और पावर कॉर्पोरेशन के अफसरों ने  समझा-बुझाकर ग्रामीणों का शांत कराया। मिल एरिया थाना क्षेत्र के पूरे सिद्धा मजरे गोविंदपुर गांव निवासी गुड्डू (27) पुत्र कालिका रायबरेली शहर के एक ढाबे पर काम करता था।

सुबह घर में खाना खाने के बाद वह काम करने साइकिल से शहर आ रहा था। गांव के बाहर बने खड़ंजे से सड़क की तरफ आ रहा था। इसी दौरान त्रिपुला उपकेंद्र से निकले मुंशीगंज फीडर का तार टूटकर उसके ऊपर गिर गया। करंट से उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया। सभी ने पावर कॉर्पोरेशन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। कहा कि तार ढीला होने के कारण टूटा है। लाइनों की मरम्मत नहीं होती है।

तार ढीला होने की जानकारी पावर कॉर्पोरेशन के अफसरों को दी गई थी, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। यदि समय रहते तार को कस दिया जाता आज यह घटना नहीं होती। जानकारी होने पर संबंधित एसडीओ एसएन यादव, अवर अभियंता शंभूनाथ और मिलएरिया पुलिस मौके पर पहुंची।

आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। एसओ विमल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पावर कॉर्पोरेशन के एक्सईएन अशोक कुमार ने बताया कि मृतक के परिवारीजनों को 20 हजार रुपये की तत्काल सहायता दी गई है। विद्युत सुरक्षा निदेशालय की जांच के बाद पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें