फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने खोली पोल, जिला अस्पताल व शहर की सड़कें लबालब

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। रविवार को तड़के हुई बारिश ने शहर से लेकर गांव तक जलनिकासी की व्यवस्था की पोल खोल दी। जिला अस्पताल परिसर पूरी तरह से लबालब हो गया। जलभराव के कारण मरीजों व उनके तीमारदारों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा शहर की सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में समस्या हुई।
विज्ञापन

जिले भर में रविवार तड़के बारिश हुई। कुछ क्षेत्रों में काफी बारिश हुई। शहर में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश का पानी जिला अस्पताल के गेट से लेकर अंदर तक भर गया। मुख्य गेट से ही पानी भरा होने के कारण मरीजों को आने-जाने में भारी दिक्कत उठानी पड़ी। काफी देर बाद पानी निकलने के बाद लोगों की समस्याएं दूर हुईं। हालांकि थोड़ी-सी भी बारिश होने पर जिला अस्पताल परिसर में पानी भर जाता है।
इसके अलावा विकास भवन सहित अन्य क्षेत्रों में भी जलभराव रहा। घंटा घर के घोसियाना की ओर जाने वाले मार्ग पर मधुबन रेलवे क्रॉसिंग के पास बारिश के बाद काफी पानी भर गया। वाहनों को पानी से गुजरना पड़ा। यहां भी जलनिकासी के लिए समुचित व्यवस्था देखने को नहीं मिली। इसके अलावा शहर के अन्य मोहल्लों में भी बारिश के कारण जलभराव की समस्या से लोग परेशान हुए।
विज्ञापन

बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। धान की नर्सरी को संजीवनी मिली है। इसके साथ ही किसानों ने धान की रोपाई के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। किसानों का कहना है कि इसी तरह बारिश होती रही तो जल्द ही नर्सरी तैयार हो जाएगी और धान की रोपाई का काम तेज हो जाएगा। हालांकि बारिश से गांवों में भी जलभराव की समस्या से लोगों को परेशान होना पड़ा। सड़कों पर काफी पानी भर जाने के कारण आवागमन प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें