फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
फुरसतगंज (रायबरेली)। अमेठी जिले के फुरसतगंज थाना क्षेत्र में रायबरेली-प्रतापगढ़ रेलखंड पर युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन कुछ पता नहीं चला। मृतक की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की गई तो युवक की पहचान हुई। भाई ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से बीमार था। बिना घर में कुछ बताए घूमने निकल जाता था।
विज्ञापन

मुहैया गांव के पास रविवार सुबह जब ग्रामीण रेलवे लाइन की तरफ गए तो वहां एक 26 वर्षीय युवक का शव पड़ा देखा। युवक जींस और लाल रंग की टीशर्ट पहने था। सूचना मिलने पर फुरसतगंज पुलिस के अलावा जीआरपी भी मौके पर पहुंची। जीआरपी प्रभारी जगमोहन ने बताया कि यह हादसा सुबह गुजरने वाली मालगाड़ी से हुआ है।
काफी देर तक मृतक की पहचान कराई गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। उसकी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की गई तो युवक की पहचान राहुल पुत्र छेदीलाल निवासी किशुनपुर केवई के रूप में हुई। मृतक के बड़े भाई उमेश ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार था। घर से बिना बताए लापता हो जाता था। फुरसतगंज पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें