फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: हॉर्टअटैक के रोगी की स्टेमी केयर से बची जान

Fri, 25 Jul 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सीने में दर्द उठने के बाद बृहस्पतिवार को समय से जिला अस्पताल पहुंचे युवक की जान बचा ली गई। स्टेमी केयर से ईसीजी व अन्य जांच कराकर रिपोर्ट एसजीपीजीआई लखनऊ के चिकित्सकों को भेजी। चिकित्सीय सलाह मिलते ही युवक को इंजेक्शन लगाकर उसकी जान बचाई गई। जिला अस्पताल में दूसरे हार्ट रोगी की जान बचाई गई।
विज्ञापन


जगतपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर जनौली गांव निवासी शिव बालक (37) पुत्र बदलू को बृहस्पतिवार को शाम 4.25 बजे जिला अस्पताल की इमरजेंसी लाया गया। इमरजेंसी मेडिकल आफीसर डॉ. आरएस पटेल ने मरीज को स्टेमी वार्ड में भर्ती कराया। हॉर्ट रोग विशेषज्ञ डॉ. सलीम ने वार्ड पहुंचकर मरीज का इलाज शुरू किया।

एसजीपीजीआई के चिकित्सकों की सलाह पर युवक को महंगा इंजेक्शन लगाया गया, जिसके बाद युवक की जान बच गई। हॉर्ट रोग विशेषज्ञ ने बताया कि अब मरीज खतरे से बाहर है। जरूरत पर उसे इलाज के लिए एसजीपीजीआई लखनऊ भेजा जाएगा। सीएमएस डॉ. पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि दो दिन में हॉर्टअटैक के दो मरीजों की जान स्टेमी केयर से बचाई गई। थ्रंबोलिसिस प्रक्रिया के तहत एक विशेष प्रकार के इंजेक्शन लगाया गया। अस्पताल में मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें