फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: रोजगार मेले में 105 अभ्यर्थी चयनित

Fri, 25 Jul 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
राजकीय औद्य‌ोगिक प्रशिक्षण संस्थान गोरा बाजार में आयोजित रोजगार मेले में अपने अभिलेख दिखाते अभ्
विज्ञापन
रायबरेली। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गोरा बाजार में बृहस्पतिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 187 अभ्यर्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराते हुए साक्षात्कार दिया, जिनमें से 105 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया।
विज्ञापन


टाटा मोटर्स लिमिटेड लखनऊ के एचआर सुजीत सिंह एवं सीनियर मैनेजर अंशुमान सिंह ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों की चिकित्सा जांच कराई जाएगी, जिसमें सफल होने के बाद अगस्त महीने में जॉइनिंग मिलेगी। सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी तनुजा यादव ने अभ्यर्थियों की कॅरिअर काउंसिलिंग की। नई तकनीकी कौशल को प्राप्त करने के मंत्र भी दिए।

प्रधानाचार्य विवेक कुमार तिवारी ने सभी चयनित अभ्यर्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना ली। परिश्रम से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। मेले में उमा त्रिवेदी, राकेश कुमार, संदीप कुमार, चंद्रकांत पांडेय, सीएम श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें