रायबरेली। संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना के प्रस्तावित निरीक्षण कार्यक्रम को देखते हुए बुधवार को अपर निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) डॉ. जीएस बाजपेयी जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की जांच करने के लिए पहुंचे।
संसदीय कार्यमंत्री पांच मई की सुबह जिला अस्पताल का निरीक्षण कर सकते हैं। हालांकि अपर निदेशक ने निरीक्षण के दौरान मिली खामियों को दुरुस्त कराया।
अपर निदेशक बुधवार सुबह जिला अस्पताल पहुंचे और सीएमएस डॉ. नीता साहू से मिलकर अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। ओपीडी, वार्ड, दवा काउंटर, इमरजेंसी, टेलीमेडिसिन, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे आदि स्थलों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं को जांचा। स्ट्रेचर व अन्य व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली।
पीने के पानी की व्यवस्था को देखा। सीएमएस डॉ. नीता साहू ने बताया कि अपर निदेशक को व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त मिली। मरीजों के इलाज के लिए अस्पताल में बेहतर व्यवस्था कराई गई है। गुरुवार को मंत्री जिला अस्पताल का निरीक्षण कर सकते हैं।