फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूरो सर्जरी के दो व यूरोलॉजी के एक मरीज को मिली सलाह, कोरोना काल के बाद खुली ओपीडी में सेवाएं शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में शुरू हुई ओपीडी के दूसरे दिन मंगलवार को छह मरीज इलाज कराने पहुंचे। न्यूरो सर्जरी से संबंधित दो और यूरोलॉजी से संबंधित एक मरीज ने ओपीडी में चिकित्सीय सलाह ली। ऑनलाइन ओपीडी में 116 मरीजों को सलाह मिली।
विज्ञापन

कोरोना का कहर बढ़ने के बाद मार्च से एम्स में ओपीडी ठप हो गई थी। सोमवार से फिर से ओपीडी शुरू की गई। मंगलवार को दूसरे दिन नाक, कान व गला विभाग, जनरल मेडिसिन, न्यूरोलाजी व यूरोलॉजी विभाग में एक-एक मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचा।
न्यूरो सर्जरी विभाग में दो मरीज ने इलाज कराया। एम्स के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी व रजिस्ट्रार समीर शुक्ला ने बताया कि मंगलवार को ओपीडी में छह मरीज आए। 116 मरीजों ने ऑनलाइन ओपीडी का लाभ लिया।
विज्ञापन

ओपीडी के दौरान कोरोना सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है। ओपीडी में आने के बाद मरीजों को कोरोना की निगेटिव जांच रिपोर्ट लाना जरूरी है। साथ ही विभागों के संबंधित नंबरों पर बात करने के बाद ही मरीज ओपीडी में शामिल होने के लिए आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें