फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसी माह खुलेंगे 57 वेलनेस सेंटर, सीएचओ ने संभाला कामकाज

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए इसी माह 57 और हेल्थ वेलनेस सेंटर शुरू होंगे। 57 मुख्य स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) ने सीएमओ कार्यालय पहुंचकर ज्वाइन कर लिया है। जल्द ही सभी की तैनाती सेंटरों पर करके सेंटरों का संचालन शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में पहले से 56 हेल्थ वेलनेस सेंटर संचालित हो रहे हैं। गांव स्तर पर भवनों के निर्माण का काम पूरा होने के बाद इन सेंटरों को संचालित कराया गया था। कोरोना काल में इन सेंटरों के माध्यम से मरीजों को ऑनलाइन चिकित्सीय सेवा दिलाने का अच्छा का काम किया गया था। जिले में 100 और हेल्थ वेलनेस सेंटरों के भवन बनकर तैयार हो गए हैं। शासन स्तर पर चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 57 सीएचओ ने सीएमओ कार्यालय पहुंचकर ज्वाइन कर लिया है।
नए 57 सीएचओ के आने के बाद और सेंटरों को गांव स्तर पर शुरू कराने का प्रयास शुरू किया गया है। इसी सप्ताह सभी सीएचओ को सेंटरों पर तैनात कर दिया जाएगा, जिसके बाद हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर लोगों को चिकित्सीय सेवा का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारियों के मिलने के बाद शेष बचे सेंटरों को भी संचालित कराया जाएगा। सीएमओ डॉ. बीरेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में पहले से 56 हेल्थ वेलनेस सेंटर संचालित हो रहे हैं। 57 और सीएचओ मिलने के बाद और सेंटरों को संचालित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी सप्ताह सीएचओ की तैनाती करके सेंटरों का संचालन शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें