फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोराबाजार उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों की तीन घंटे गुल रही बिजली, आज भी इन मोहल्लों में रहेगा संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सुधरने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन बिजली कटौती से उपभोक्ताओं को बिजली संकट से जूझना पड़ रहा है। सोमवार को तीन घंटे बत्ती होने से करीब 12 मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बंद रही। इससे नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद करीब तीन बजे बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

गोराबाजार विद्युत उपकेंद्र से जुड़े राजकीय कॉलोनी, गोराबाजार, कृष्णा नगर, बस्तेपुर, फिरोज गांधी नगर, पीएसी, सिविल लाइन समेत 12 मोहल्लों की आपूर्ति गुल हो गई। दोपहर 12 बजे की गई बिजली दोपहर बाद करीब तीन बजे आए। इस दौरान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली नहीं आने से गोराबाजार स्थित बिजली दफ्तरों के अलावा लोक निर्माण विभाग में कामकाज प्रभावित रहा।
उपभोक्ता विनय पाठक, सुनील बाजपेयी, मंशाराम, शिवलाल यादव ने बताया कि बिजली आने-जाने का सिलसिला दिनभर लगा रहता है। उपखंड अधिकारी सुनील कुशवाहा ने बताया कि गोराबाजार की 33 केवी लाइन में काम चल रहा था। इस वजह से आपूर्ति प्रभावित रही। उन्होंने बताया कि मंगलवार को भी सुबह 11 बजे से तीन बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान इसी लाइन में काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें