फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बदलते मौसम से बिगड़ रही सेहत

Sun, 25 Jan 2026 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
जिला अस्पताल के काउंटर पर दवा लेने के लिए लगी मरीजों की भीड़।
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में सीने में दर्द और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिला अस्पताल में शनिवार को भी 17 से अधिक ऐसे मरीजों को भर्ती कराया गया। बुखार और उल्टी-दस्त से ग्रसित 14 मरीजों को भर्ती किया गया। उधर, ओपीडी कक्षों के साथ-साथ विभिन्न काउंटरों पर भी मरीजों की लंबी लाइन देखने को मिली। 1800 से अधिक मरीजों ने ओपीडी में पहुंचकर चिकित्सकों से सलाह ली। अस्पताल में गहमागहमी का माहौल रहा।
विज्ञापन


जिले में मौसमी बीमारियों का प्रकोप थम नहीं रहा है। सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ के साथ बुखार, उल्टी और दस्त के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शनिवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे रामकिशोर (60), आरती (30), गीता (18), डाली (38), शिवदेवी (65), मोहित (39), देविका (2), लालती (55), जुबैर (65), रामलखन (60), देवता प्रसाद (60), दिनेश कुमार (74) आदि मरीजों को भर्ती कराया गया। उधर, ओपीडी में सुबह से ही भीड़ देखने को मिली।

परचा बनवाने के बाद मरीजों ने ओपीडी कक्षों के बाहर इंतजार किया। दवा लेने के लिए काउंटरों पर लंबी लाइन देखने को मिली। इजेक्शन कक्ष, पैथोलॉजी, एक्सरे कक्ष में भी भीड़ रही। ऐसे में मरीजों को परेशान होना पड़ा। जिला अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सलीम का कहना है कि वर्तमान में मौसम में उतार-चढ़ाव सेहत के लिए काफी नुकसानदेह साबित हो रहा है।
विज्ञापन


ऐसे मौसम में विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों को एहतियात बरतना होगा। इस मौसम में अचानक परिवर्तन शरीर के तापमान को नियंत्रित करने वाली प्रणाली को प्रभावित करता है। इससे हृदय और श्वसन तंत्र पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है। खासकर पहले से बीमार लोगों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें