फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2507 मरीजों की परखी सेहत, बुखार से बीमार मिले 298 रोगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले के 53 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला लगा। मेले में 2507 मरीजों की सेहत जांची गई। इसमें 298 रोगी बुखार से पीड़ित मिले, जिनका उपचार किया गया। हर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन पीएचसी में होता है, ताकि देहात क्षेत्र के रोगियों को क्षेत्र स्तर पर इलाज की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित स्वास्थ्य मेेले में 102 डॉक्टरों, 206 पैरामेडिकल स्टाफ ने 2507 मरीजों का इलाज किया। इसमें पुरुष 1075, महिला 1052, जबकि बच्चों की संख्या 380 रही। जांच में बुखार 298, डायबिटीज 42, एनीमिया 234, लीवर के 25 मरीज मिले।
सभी की जांच करके उन्हें दवाइयां दी गईं। बछरावां सीएचसी अधीक्षक डॉ.एके जैशल ने पीएचसी कुर्री सुदौली और जतुआ टप्पा सीएचसी अधीक्षक डॉ.एलपी सोनकर ने पीएचसी सहजौरा का जायजा लिया। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि मेले में आए रोगियों को डेंगू और बुखार के बढ़ते प्रकोप के चलते सावधानी बरतने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

सीएम का आदेश बना मजाक, कमरों से नहीं निकले अफसर
जिले में डेंगू और बुखार के रोगियों की संख्या हर दिन बढ़ रही है। बुखार से तो लोग जान भी गंवा रहे हैं। हालात ये हैं कि हर घर में कोई न कोई बुखार या फिर सर्दी जुकाम से पीड़ित है। इसी देखते हुए मुख्यमंत्री योगी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से फील्ड में जाकर डेंगू, बुखार पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने रोगियों का बेहतर इलाज कराने और दवा का छिड़काव कराने के लिए भी कहा है।
सीएम का यह फरमान पहले दिन ही जिले में हवाहवाई साबित हुआ। जिले की 53 पीएचसी में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला लगा। बावजूद न तो सीएमओ और न ही छह एसीएमओ स्वास्थ्य मेले का जायजा लेने पहुंचे। उधर, सीएमओ डॉ.वीरेंद्र सिंह का कहना है कि डेंगू, बुखार के बढ़ते प्रकोप को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से चौकन्ना है। क्षेत्रों में जाकर बीमारी पर नजर रखी जा रही है। डेंगू, बुखार के रोगियों का बेहतर तरीके से इलाज कराया जा रहा है। दवा का छिड़काव भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें