फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरचंदपुर विधायक का फूल माला से स्वागत, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
खीरों (रायबरेली)। रमुवापुर दुबई गांव में हरचंदपुर विधायक राकेश सिंह का फूल माला से स्वागत करते हुए मंगलवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
विज्ञापन

इस बीच किसी ने अफसरों को सूचना दे दी कि विधायक कंबल का वितरण कर रहे हैं। इससे हड़कंप मच गया। सीओ और एसडीएम मौके पर पहुंच गए।
जांच में कंबल वितरण की बात सामने नहीं आई, लेकिन स्वागत कार्यक्रम जरूर होता मिला। अधिकारियों का कहना है कि मामला आचार संहिता उल्लंघन का है। कार्रवाई की जाएगी।
वायरल हुए वीडियो में रमुवापुर दुबई गांव में मौजूद भीड़ विधायक का फूल मालाओं से स्वागत कर रही है। यह हाल तब है, जब चुनाव आयोग ने 15 जनवरी तक किसी तरह की रैली, सभा आदि करने पर रोक लगाई है। कोरोना को देखते हुए भीड़ एकत्र न करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

इसके बावजूद वायरल वीडियो में विधायक के स्वागत कार्यक्रम में भारी भीड़ दिख रही है। जानकारी पर सीओ लालगंज महिपाल पाठक, एसडीएम विजय कुमार ने पहुंचकर पूरे प्रकरण की जानकारी ली।
एसडीएम ने बताया कि कंबल वितरण की बात झूठी पाई गई है। विधायक के स्वागत किए जाने की बात सामने आई है। मामले में आचार संहिता उल्लंघन की कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

उधर, विधायक राकेश सिंह का कहना है कि रमुवापुर दुबई गांव के ग्राम प्रधान मुकेश तिवारी काफी दिनों से मुझे चाय पीने के लिए बुला रहे थे। प्रधान के कहने पर उनके घर पर चाय पीने गए थे। इसी दौरान वहां पर भीड़ आ गई। मेरा वहां पर कोई कार्यक्रम नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें