फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1066 को बूस्टर डोज, 8253 किशोरों को पहला टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में मंगलवार को 1166 बुजुर्गों, हेल्थ व फ्रंटलाइन वर्करों ने सेंटरों पर पहुंचकर कोरोना का बूस्टर टीका लगवाया।
विज्ञापन

इसके अलावा 8153 किशोर-किशोरियों और 12 हजार युवकों ने सेंटरों पर पहुंचकर प्रथम डोज लगवाई। शहर में रूटीन सेंटरों के अलावा बूस्टर डोज के लिए पुलिस लाइन में भी एक सेंटर बनाया गया।
जिला कोल्ड चेन मैनेजर अनिरुद्ध शुक्ला ने बताया कि पहले चरण में जिले में 25 हजार हेल्थ व फ्रंटलाइन वर्करों के अलावा गंभीर रूप से बीमार छह हजार वृद्धजनों को कोरोना टीके की बूस्टर डोज लगाई गई।
विज्ञापन

दूसरे दिन 1066 लोगों ने बूस्टर टीका लगवाया। 8153 किशोर-किशोरियों और 12109 युवकों को पहली डोज लगी। 12,292 लोगों ने सेंटरों पर पहुंचकर दूसरी डोज लगवाई।
विज्ञापन

शहर के दयावती मोदी स्कूल में किशोर-किशोरियों में टीकाकरण किया गया। टीका लगवाने के लिए किशोरों में जोश दिखा। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, रतापुर में कक्षा नौ से 12 तक 170 छात्राओं का टीकाकरण किया गया। एसीएमओ डॉ. अरविंद कुमार, अखिलेश कुमार, रीता त्रिपाठी, सरिता, सचिन कुमार की टीम ने टीकाकरण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें