फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हैप्पी न्यू ईयर’ के साथ चला बधाई का दौर

Sat, 31 Dec 2016 10:48 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
रायबरेली में शनिवार को नए वर्ष के मौके पर जश्न मनाती बच्चियां । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घड़ी की सूई शनिवार रात जैसे ही 12 पर पहुंची, वैसे ही हर तरफ ‘हैप्पी न्यू ईयर’ की गूंज सुनाई पड़ने लगी। बच्चे से लेकर बड़े तक एक-दूसरे को नए साल की बधाई देने लगे। गले मिलकर तो किसी ने केक काटकर साल 2017 का स्वागत किया। फिल्मी गानों की धुन पर बच्चों ही नहीं बड़ों के भी पांव थिरक उठे।
विज्ञापन


जश्न का यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। इस दौरान खूब धूम-धड़ाका भी हुआ। युवाओं ने आतिशबाजी भी की। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। विकास भवन में शनिवार को दोपहर में पूजा-अर्चना के बाद सुंदरकांड का पाठ प्रारंभ हुआ। किसानों के साथ विकास भवन के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

रामकृपाल तिराहे पर पूर्व संध्या की शाम भोले बाबा के नाम पर भजन कीर्तन और ओम नम: शिवाय का जाप हुआ। गायक सतीश वाजपेयी और मुकेश शुक्ला ने भजन सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। भगवंत कौर कॉलोनी स्थित डांस फॉर फन में बबिता दीक्षित, स्तुति, मुग्धा, आरांक्षा, आनंदी आदि ने नए साल के स्वागत में खूब जश्न मनाया।
विज्ञापन


फिल्मी गानों की धुन पर बच्चों ने डांस किया। मलिकमऊ कॉलोनी में नए साल के स्वागत में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। बच्चों के साथ बड़ों ने डांस किया। वहीं एक-दूसरे को नए साल की बधाई दी। यहां पर देर रात तक जश्न का दौर चलता रहा।

इस मौके पर अभिनेश सिंह, अतुल सिंह, बृजेश, गीता, बबली, दिव्या, अनमोल आदि मौजूद रहे। आईएमए की ओर से शहर से सटे एक होटल में देर रात जश्न का सिलसिला शुरू हो गया। डॉ. मनीष सिंह, ओमिका चौहान, डॉ. बृजेश सिंह, डॉ. केएस सिंह आदि चिकित्सकों ने खूब जश्न मनाया। सभी ने एक-दूसरे को नए साल की बधाई दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें