फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के साथ पत्नी को मायके, मां और बहन को ननिहाल छोड़ आया, फिर युवक ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
गदागंज (रायबरेली)। व्यापार में घाटा व आर्थिक तंगी से परेशान एक युवक ने शनिवार को फांसी लगा ली। फांसी लगाने से पहले युवक बच्चों व पत्नी को मायके छोड़ आया।
विज्ञापन

इसके बाद अपनी मां व बहन को अपनी ननिहाल भेज दिया। इसके बाद व्यवसायी ने गमछे के सहारे फांसी लगा ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गदागंज के गौरा बाजार निवासी दीपक सोनी (33) फेरी लगाकर आर्टिफिशियल जेवरात बेचता था। इधर कुछ दिनों से व्यापार मंदा चल रहा था।
शुक्रवार को दीपक अपनी पत्नी प्रिया, बेटे शिवाय, शिवा को उनकी नानी के यहां छोड़ आया था, जबकि अपनी मां सुशीला देवी व बहन रूबी को ननिहाल भेज दिया था।
घर पर कोई नहीं था। वहां से लौटने के बाद दीपक ने शनिवार को रोशनदान से लटक कर जान दे दी। जानकारी होने पर परिवारीजन घर पहुंचे।
पत्नी प्रिया ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। पति का व्यवसाय भी ठीक से नहीं चल रहा था। आर्थिक तंगी से परेशान होने की वजह से पति ने फांसी लगाकर जान दी है। एसओ अरविंद सिंह ने बताया कि युवक ने घर के अंदर फांसी लगाई थी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें