फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में फर्नीचर की दुकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। जमुनापुर चौराहे स्थित एक फर्नीचर की दुकान में रविवार दोपहर आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग बुझाई, लेकिन तब तक दुकान में रखा करीब एक लाख का सामान जल गया था। सूचना तहसील प्रशासन को दी गई है।
विज्ञापन

कोटिया चित्रा गांव निवासी प्रहलाद फर्नीचर की दुकान चलाता है। रविवार दोपहर बाद वह खाना खाने घर गया था। इस दौरान उसकी दुकान में आग लग गई।
थोड़ी देर बाद जब धुआं निकला तो पड़ोसियों को जानकारी हुई। लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाई, लेकिन तब तक दुकान में रखी ग्राइंडर मशीन, तख्त, मेेज, कुर्सी, सोफा व बेड सहित लगभग एक लाख का सामान जलकर राख हो चुका था। सूचना तहसील प्रशासन को दे दी गई है। एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना नहीं मिली है।
10 किसानों की 10 बीघा गेहूं की फसल जली
डीह। थाना क्षेत्र के पूरे नरायन मजरे टेकारी दांदू गांव में रविवार दोपहर खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। किसानों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग पर काबू पाया। किसान आदित्य प्रसाद मिश्र, रविंद्र बहादुर, रामनिहोर, राजपती पत्नी रामप्रसाद, दुलारे, रामकुमार, रामअचल, सिद्धनाथ, रामअवध व कलावती पत्नी संतराम की करीब 10 बीघा गेहूं की फसल जल कर राख हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे हल्का लेखपाल दीपक गर्ग ने आग से हुए नुकसान का आंकलन किया। कहा कि पीड़ित किसानों को सरकारी सहायता राशि दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें