फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। बसंतपुर कठोइया गांव में रविवार शाम करीब चार बजे एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव निवासी देशराज लोध की पुत्री पूजा (18) का शव कमरे की छत से दुपट्टे के सहारे लटकती मिला। घटना के समय पूजा की मां और बड़ी बहन खेतों में काम करने गई थी।
ग्रामीणों ने आननफानन उसे नीचे उतारा। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का पता चल सकेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें