फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रातोंरात लगवा दिए हैंडपंप, बीडीओ ने उखड़वाया

विज्ञापन
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। तहसील क्षेत्र के कूूढ़ा चकसगुनपुर गांव में आचार संहिता लागू होने के बाद भी विधायक निधि से हैंडपंप लगवा दिए गए। शिकायत पर बीडीओ पहुंचे तो हैंडपंप लग चुके थे, जबकि एक हैंडपंप लगाया जा रहा था।
विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए बीडीओ ने दो हैंडपंपों को उखड़वा दिया, जबकि एक हैैंडपंप के लगाने के काम को बंद करा दिया। एसडीएम का कहना है कि मामले में केस दर्ज कराया जाएगा।
डलमऊ के कूड़ा चकसगुनपुर गांव में आचार संहिता के बावजूद सोमवार रात विधायक निधि से दो हैंडपंप लगवा दिए गए। तीसरा हैंडपंप लगवाया जा रहा था।
ग्रामीणों की शिकायत पर सूचना पर मौके पर पहुंचते खंड विकास अधिकारी के साथ क्षेत्रीय लेखपाल व अन्य कर्मचारियों ने पहुंचकर लगवाए गए दो हैंडपंपों को उखड़वा दिया।
विज्ञापन

एक हैंडपंप लगाने के कार्य को बंद करा दिया। एसडीएम आशीष कुमार मिश्र ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल के अनुसार लालता प्रसाद, इंद्रलाल और भगवानदीन के घर के सहन की जमीन पर विधायक निधि से हैंडपंप लगवाए जा रहे थे। शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंचकर टीम ने कार्रवाई की। मामले में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें