फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बैठे वोटरों के पास पहुंचेगा मतदाता पहचान पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। इस बार घर बैठे वोटरों के पास मतदाता पहचान पत्र पहुंचेगा। पहले वोटर आईडी कार्ड पहुंचाने की जिम्मेदारी बीएलओ की हुआ करती थी, लेकिन इस बार चुनाव आयोग ने डाक विभाग को यह जिम्मेदारी दे दी है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से मतदाता पहचान पत्र सभी तहसीलों को भेजे जा रहे हैं। तहसीलों के जरिए वोटरों तक मतदाता पहचान पत्रों का वितरण शुरू करा दिया गया है।
आयोग के दिशा-निर्देश के तहत मतदाता प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। इसी को लेकर हर वोटर तक मतदाता पहचान पत्र चुनाव से पहले पहुंचाने की जिम्मेदारी डाकिया को दी गई है।
जिले की पांच विधानसभा सीटों सदर, हरचंदपुर, सरेनी, ऊंचाहार, बछरावां में 23 फरवरी, जबकि सलोन विधानसभा क्षेत्र में 27 फरवरी को मतदान होगा।
सकुशल मतदान कराने के लिए प्रशासन पूरी तैयारी कर रहा है। खासकर अधिक से अधिक वोटर मताधिकार का प्रयोग कर सकें, इसका ख्याल रखा जा रहा है।
विधानसभा चुनाव में मतदाता पहचान पत्र वितरण का जिम्मा इस बार निर्वाचन आयोग ने डाक विभाग को दिया है। इससे पहले मतदाता पहचान पत्र बांटने की जिम्मेदारी बीएलओ को दी जाती थी, लेकिन इस बार सूची पुनरीक्षण कार्य में जो मतदाता कार्ड बनाए गए हैं, उन्हें डाकिया घर-घर पहुंचाएगा।
विज्ञापन

इससे मतदाताओं को घर बैठे उनका कार्ड मिल जाएगा। मतदाता आसानी से घर बैठे अपना पहचान पत्र प्राप्त कर सकेंगे। अब तक जिले को 93 हजार 298 नए मतदाता पहचान पत्र वितरण के लिए आए हैं। जिला मुख्यालय से संबंधित तहसीलों को मतदाता पहचान पत्र भेजे जा रहे हैं।
सलोन में वोटर आईडी कार्ड का वितरण शुरू
सलोन। सलोन विधानसभा क्षेत्र में नए वोटर आईडी कार्ड का वितरण शुरू करा दिया गया है। मंगलवार को लगभग पांच हजार मतदाता पहचान पत्र पोस्ट ऑफिस में भेजे गये हैं। उपजिलाधिकारी आशाराम वर्मा ने बताया कि 12 हजार मतदाताओं के कार्ड बनकर आए थे।
मतदाता पहचान पत्र को लिफाफा में भरने से लेकर रजिस्टर में अंकित करने और उसे सकुशल पोस्ट ऑफिस तक पहुंचाने के लिए चार टीमें काम कर रही हैं। जल्द ही सभी मतदाताओं को घर बैठे पहचान पत्र पहुंचाया जाएगा।
सलोन विधानसभा क्षेत्र में 27 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। इससे पहले तहसील प्रशासन सूची पुनरीक्षण कार्य में जो मतदाता कार्ड बने हैं, उसे तेजी के साथ पोस्ट ऑफिस भेजवाने में लगा हुआ है, ताकि समय से वोटर आईडी कार्ड का वितरण कराया जा सके।
इस बार वोटर आईडी कार्ड का वितरण डाक विभाग की ओर से कराया जा रहा है। पहले यह काम बीएलओ के माध्यम से कराया जाता था। जिले में 93 हजार 298 नए मतदाता पहचान पत्र आए हैं। तहसीलों के माध्यम से वोटरों तक मतदाता पहचान पत्र पहुंचाने का काम कराया जा रहा है। प्रयास है कि इस बार अधिक से अधिक लोग मताधिकार का प्रयोग कर सके।
विज्ञापन

सुभाषचंद्र यादव, एसडीएम, चुनाव सेल प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें