ड्यूटी पर आई चार महिला लिपिकों समेत छह कर्मचारी कार्यालय में मौजूद नहीं मिले। इसे गंभीरता से लेते हुए एक्सईएन ने बुधवार को इन कर्मचारियों को नोटिस देकर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
शारदा सहायक खंड दक्षिणी में तैनात कर्मचारी अक्सर लंच के बाद अपने-अपने घर चले जाते हैं। इसकी जानकारी होने पर एक्सईएन शमीम अब्बासी ने मंगलवार को अपने कार्यालय का औचक निरीक्षण किया था।
इसमें चार महिला लिपिक समेत छह कर्मचारी मौजूद नहीं मिले। इस पर एक्सईएन ने नाराजगी जताई और बुधवार को लिपिकों को नोटिस जारी कर कार्रवाई की चेतावनी दी।
एक्सईएन ने बताया कि छह कर्मचारियों को नोटिस जारी कर अंतिम चेतावनी दी गई है। यदि इसके बाद भी सुधार नहीं हुआ तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।