फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: गुरु तेग बहादुर को किया याद

Wed, 26 Nov 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस शहर के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में धूमधाम से मनाया गया। शहीदी दिवस के 350 वर्ष पूरे होने पर शहीदी नगर कीर्तन सुबह 6 बजे से प्रारंभ हुआ। इसी तरह सलोन में भी शहीदी दिवस मनाया गया।
विज्ञापन

शहर में आयोजित किया गया नगर कीर्तन अविनाश मार्ग, रेलवे स्टेशन, मंशादेवी मंदिर, घंटाघर होते हुए गुरु तेग बहादुर खालसा चौक पहुंचा। इस दौरान सुपर मार्केट में प्रसाद वितरण किया गया। इससे पहले शहीदी नगर कीर्तन पंच प्यारे की अगुवाई में गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा से निकला। सिख समुदाय ने गुरुग्रंथ साहब की पूजा की।
वाहे गुरुजी का खालसा , वाहे गुरुजी की फतेह का जयकारा लगाया। इस मौके पर हरमंदर सिंह सलूजा, बसंत सिंह बग्गा, गुरभेज सिंह सलूजा, बलबीर सिंह गांधी, सतपाल सिंह बग्गा उपस्थित रहे। सलोन में भी मंगलवार सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। बड़ी संख्या में इसमें सिख समुदाय की महिलाएं , पुरुष और बच्चे शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें