फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: गन्ने के खेत में मिले तेंदुए के तीन बच्चे

Tue, 25 Nov 2025 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
बलरामपुर के तिवारीडीह गांव में मिला तेंदुए का शावक ।
विज्ञापन
महाराजगंज तराई। बरहवां रेंज के ग्राम तिवारीडीह में सोमवार को गन्ने के खेत में तेंदुए के तीन बच्चे दिखाई दिए। लोगों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी, जिसके बाद विभागीय टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन



उप प्रभागीय वनाधिकारी मनोज कुमार और रेंजर बृजेश सिंह परिहार के नेतृत्व में टीम ने पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। तीनों बच्चों का सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर लिया गया। वन अधिकारियों ने बताया कि जंगली जीवों को उनके प्राकृतिक एवं सुरक्षित क्षेत्र में छोड़ दिया गया है। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय तिवारीडीह में ग्रामीणों के लिए जागरूकता गोष्ठी हुई।

इसमें तेंदुआ सहित जंगली जानवरों से बचाव के तरीकों की जानकारी दी गई। ग्रामीणों के बीच पंपलेट और पर्चे भी वितरित किए गए। मौके पर ग्राम प्रधान मोहम्मद उमर, डिप्टी रेंजर केके द्विवेदी, वन दरोगा कुशाग्र पाठक, राम सिंह यादव, वन रक्षक राजप्रताप गुप्ता समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें