फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 करोड़ से लगेगा ऑक्सीजन प्लांट, मिलेगा 100 को रोजगार

विज्ञापन
समारोह में उद्यमी को सम्मानित करते अतिथि। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में 20 करोड़ रुपये की लागत से ऑक्सीजन प्लांट लगेगा। यह इकाई अमावां रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र-द्वितीय में स्थापित होगी। इससे न सिर्फ जिले के लोगों को जरूरत पर ऑक्सीजन मिल सकेगी, बल्कि 100 लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
विज्ञापन

इस इकाई के अधिकारियों ने शुक्रवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुए ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में हिस्सा लिया। वहां उन्हें सम्मानित भी किया गया।
जिले में निवेश की संभावनाएं बढ़ गईं हैं। इसीलिए यहां पर 27.73 करोड़ के निवेश से चार इकाइयां स्थापित की जाएंगी। इनमें सबसे बड़ी इकाई 20 करोड़ की लागत से लगेगी।
विज्ञापन

यह इकाई आईनॉक्स एयर प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड स्थापित करेगी, जो यहां पर ऑक्सीजन प्लांट लगाएगी। यह कंपनी मेडिकल और इंडस्ट्रियल गैसेज बनाने में देश की सबसे बड़ी कंपनी मानी जाती है।
उपायुक्त उद्योग नेहा सिंह ने बताया कि इकाई के बिजनेस हेड विनोद सिंह हैं। जिले में तीन करोड़ से अधिक पूंजी निवेश वाली इकाई होने के कारण इस कंपनी के अधिकारियों ने लखनऊ में हुए कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
इकाई का प्रस्तावित व वास्तविक पूंजी निवेश लगभग 20 करोड़ रुपये है। यहां पर इकाई स्थापित होने से लगभग 100 लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
तीन छोटी इकाइयां भी होंगी स्थापित
जिले में तीन करोड़ रुपये से कम लागत वाली तीन अन्य इकाइयां भी स्थापित होंगी। इसमें पीडी एग्रो प्रोसेसर्स, हरी राइस मिल और श्री श्री निवास जी आयल रिफाइनर्स शामिल हैं। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि पीडी एग्रो प्रोसेसर्स इकाई के सीईओ आरके अग्रवाल हैं।
इकाई का पूंजी निवेश 2.32 करोड़ रुपये है। यह इकाई 16 से 20 लोगों को रोजगार देगी। हरी राइस मिल के सीईओ हरिनारायण लाल हैं। इस इकाई ने 2.47 करोड़ रुपये निवेश किया है। यह इकाई 40 से 50 लोगों तक रोजगार देगी।
आयल रिफाइनर्स के डायरेक्टर सौरभ चंद्र सिंघल हैं, जिन्होंने इकाई के लिए 2.94 करोड़ रुपये निवेश किया है। इस इकाई में 20 से 25 लोगों तक रोजगार दिया जा रहा है। ये इकाइयां भी अमावां रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया-द्वितीय में स्थापित होंगी।
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का देखा प्रसारण, उद्यमी हुए सम्मानित
लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुए ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-3 का वर्चुअल लाइव प्रसारण बचत भवन सभागार में किया गया, जहां लगभग 100 उद्यमी शामिल हुए।
यहां कलेक्ट्रेट के बचत भवन में भी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन हुआ, जिसमें तीन करोड़ रुपये से कम पूंजी निवेश करने वाली तीनों इकाइयों के प्रमुखों को सम्मानित किया गया। समारोह में निवेशकों और उद्यमियों ने उद्योग से संबंधित संस्मरण साझा किए। इस दौरान सलोन विधायक अशोक कुमार कोरी, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी प्रभाष कुमार, आरके अग्रवाल, एससी सिंघल, हरि नारायण, रणविजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें