जिले के 11 ब्लॉकों में सुबह आठ बजे से अधिकारियों के बीच पंचायत उप चुनाव की मतगणना शुरू कराई गई। एक-एक के परिणाम आते गए।
ग्राम पंचायत सदस्य के 75 पदों के रिजल्ट घोषित किए गए। जीत मिलते ही प्रत्याशी खुशी से झूम उठे। समर्थकों ने पटाखा दगाकर खुशी का इजहार किया।
सरेनी प्रतिनिधि के मुताबिक काजीखेड़ा में प्रत्याशी निरंजना व सुधा को 29-29 मत मिले। इस पर लॉटरी कराई गई। इसमें निरंजना विजयी हुई। रानीखेड़ा के वार्ड दो से आशीष, तीन से रूपरानी चुनाव जीती।
ग्राम पंचायत समोधा के वार्ड 11 से शैल कुमारी, 10 से महेश कुमार चुनाव जीतने में कामयाब रहे। शिवगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक पड़रिया गांव के वार्ड नंबर पांच से अमिता कुमारी, रायपुर ग्राम पंचायत के वार्ड चार से जागेश्वर विजयी रहे।
तहसीलदार महराजगंज रामशंकर वर्मा, आरओ आरबी मौर्य, एआरओ बीके सिंह, बीडीओ आशाराम वर्मा मौजूद रहे। सलोन प्रतिनिधि के मुताबिक जौदहा गांव के वार्ड नंबर दस में गुलाब, वार्ड नंबर एक में श्यामा देवी, आठ में कमला, 11 में सरजू देवी, 12 में ममता, 15 में इंद्रपाल, सात में रामजियावन, चार में बुधराम, वार्ड में पांच दयाराम, वार्ड तीन में सुमित्रा देवी, 14 में शिव कुमारी चुनाव जीती।
इसी तरह अवनीसा गांव के वार्ड तीन में सीमा पटेल, दस में प्रेमलाल विजयी हुए। बिजवलिया गांव के वार्ड नंबर छह में रेखा, आठ में वंदना, सात में वीरेंद्र बहादुर, बगहा गांव के 10 नंबर वार्ड सें मिथलेश कुमारी, 11 में विद्यावती चुनाव जीतने में सफल रही। आरओ मनोज कुमार की मौजूदगी में मतगणना कराई गई।
परशदेपुर प्रतिनिधि के मुताबिक छतोह ब्लॉक के कोलवा गांव से वार्ड नंबर 11 से सुनील कुमारी, पदुमपुर के वार्ड नंबर छह से सरिता देवी, 12 से शिव कुमारी, सिसनी भुआलपुर गांव के वार्ड नंबर 11 से सविता देवी, बरावां गांव के वार्ड नंबर तीन से छोटेलाल, आठ से कमलेश, नौ से शंकर प्रसाद, छह से कमलेश गुप्ता विजयी हुए।
इसी तरह रोहनियां, दीनशाहगौरा, ऊंचाहार, डलमऊ, हरचंदपुर, राही में भी मतगणना कराई गई। विजेता प्रत्याशियों ने खुशी का इजहार किया। लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक परिसर में हुई मंगलवार को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किया गया।
बीडीओ कपिल कुमार ने बताया कि मटेहना गांव के वार्ड नंबर आठ से पुष्पा देवी व वार्ड नंबर नौ से अमित सिंह को सदस्य चुना गया है। नरसिंहपुर गांव के वार्ड नंबर सात से अनीता देवी व वार्ड नंबर आठ से कृष्ण कुमार को सदस्य चुना गया है। मतगणना के दौरान पुलिस मुस्तैद रही।