फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: 1.90 करोड़ से पर्यटन स्थल बनेगा गोकना घाट

Thu, 01 May 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। गोकर्ण ऋषि की तपोस्थली गोकना घाट अब पर्यटन स्थल बनेगा। राज्य पर्यटन स्थल के रूप में घाट को चमकाने के लिए शासन से 1.90 करोड़ देने का शासनादेश जारी हो गया है। जल्द ही गोकना घाट के सौंदर्यीकरण व अन्य विकास कार्य कराने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन


ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि गोकना घाट पर बड़ी संख्या में लोग आते हैं। यह घाट अमेठी, प्रतापगढ़, लखनऊ, उन्नाव सहित कई जनपदों के लिए भी आस्था का केंद्र है। इसके पूर्व भी गोकना घाट को आदर्श ग्राम पंचायत बनाकर करीब तीन करोड़ रुपये का कार्य कराया गया था।

विधायक निधि से भी सड़कों का कार्य कराया गया है। प्रयास करके गोकना घाट जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक आठ सीटर सुलभ शौचालय भी निर्मित कराया गया है। शासन ने अब 1.90 करोड़ की धनराशि से पर्यटक एवं धार्मिक एतिहासिक धरोहर का कायाकल्प होगा।
विज्ञापन


गोकना प्रधान बृजेश यादव, सरांयहरदो प्रधान शिव प्रकाश पासी, पचखरा प्रधान गोलू सिंह, दीपक निषाद, खरौली पूर्व प्रधान रज्जन दुबे, मतरौली प्रधान अजय गुप्ता, नेवादा प्रधान प्रशांत सिंह, रमणेश सिंह, भागीपुर प्रधान अशोक कुमार, शिव नायक पांडेय, अभिलाख कौशल, अनिल पांडेय, शिव कुमार आदि लोगों ने विधायक को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें