फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका समेत 4 लोगों की मौत

Tue, 06 Oct 2015 11:08 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
यही नहीं अस्पताल का बच्चा वार्ड हाउसफुल हो गया है। बच्चा वार्ड में बुखार से पीड़ित 20 से अधिक बच्चे भर्ती किए गए हैं। हालात ये हो गए हैं कि बेड खाली न होने से एक-एक चारपाई पर दो-दो रोगियों का इलाज हो रहा है।
विज्ञापन


इस समस्या को दूर कराने के लिए विभागीय अफसरों की ओर से कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। सतांव ब्लॉक क्षेत्र के पूरे उमेश गांव की मिलिका देवी (16), पहाड़पुर की मंजू (35) की बुखार और शहर के खालीसहाट की रहने वाली पार्वती (50) की डायरिया से मौत हो गई।

बच्चा वार्ड में भर्ती महिमा (11) निवासी ओनईगंज अमावां की बुखार से पीड़ित होने पर मौत हो गई। इसके अलावा बच्चा वार्ड में बुखार से पीड़ित शुभम निवासी महराजगंज, अंश निवासी जगतपुर, निशा निवासी हरचंदपुर, निधि  निवासी तिलोई, गरिमा निवासी शहर, मो. साहिल निवासी जैतूपुर, रूपा निवासी डीह, अंकित निवासी ऊंचाहार, अमरजीत निवासी हरचंदपुर, पूजा निवासी ऊंचाहार, श्वेता अमावां के अलावा लक्ष्मी , सर्वेश,  ममता समेत 20 से अधिक बच्चों को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


खासकर बच्चा वार्ड के हालात बहुत खराब हो गए हैं। यह वार्ड रोगियों से फुल हो गया है। एक-एक बेड पर दो-दो रोगियों का इलाज किया जा रहा है। हालात यही रहे तो जमीन पर रोगियों को लिटाना पड़ेगा।

सीएमएस डॉ. एनके श्रीवास्तव का कहना है कि जिला अस्पताल आने वाले रोगियों का बेहतर इलाज कराने का प्रयास किया जा रहा है। बेड फुल होने पर दो-दो रोगियों का इलाज किया जा रहा है। जल्द चारपाई की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें