डीह (रायबरेली)। करीब 20 दिन पहले सियार के हमले में घायल आठ वर्षीय बालिका की मौत हो गई, जबकि तीन वर्षीय मासूम को लखनऊ रेफर कर दिया गया। बालिका की मौत से परिवारीजनों में रोना-पिटना मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कंचनावां गांव में 21 नवंबर को ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड सुरेंद्र कुमार व गोदहिया मजरे अहल गांव निवासी शिव बहादुर, यशोदा शमशाद, बबिता, बाबूलाल, नेहा, पूरे खेलारी मजरे जगदीशपुर गांव की रामप्यारी, आदर्श, पूरे मैकी गांव की करिश्मा पर सियार हमला बोल दिया था।
गोदहिया निवासी नेहा पुत्री श्रीराम का घर पर ही इलाज चल रहा था। गुरुवार को उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।
वहीं तीन वर्षीय आदर्श की हालत भी गंभीर हो गई, उसे जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. तारिक इकबाल ने बताया कि अन्य घायलों की इलाज के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की टीम गठित करके घायलों पर नजर रखने को कहा गया है।