फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: सुपर मार्केट से घंटाघर मार्ग बंद

Mon, 29 Jun 2026 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
राम कृपाल तिराहा से सुपर मार्केट को जाने वाली सड़क पर गहरी सीवर लाइन की खोदाई के दौरान बंद किया
विज्ञापन
रायबरेली। गर्मी के कारण व्यापार प्रभावित है। अब शहर में सुपर मार्केट और आंबेडकर पार्क के पास सीवर लाइन बिछाने का काम शुरू हो गया है। बिना किसी योजना के जगह-जगह सड़क खोद दी गई है। इससे आवागमन प्रभावित है। व्यापार भी चौपट हो रहा है। सुपर मार्केट से घंटाघर मार्ग बंद होने से दुकानदार परेशान हैं।
विज्ञापन


व्यापारियों का कहना है कि मनमानी से काम हो रहा है। अगर एक जगह खोदाई कर वहां का काम पूरा कर लिया जाए फिर दूसरी जगह काम किया जाए तो दिक्कत न हो। सुपर मार्केट रोड पर खोदाई की गई है। इस कारण सुपर मार्केट से घंटाघर जाने वाला मार्ग बंद हो गया है। लोगों को बस स्टेशन रोड से घूमकर घंटाघर आना पड़ रहा है। वहीं कचहरी रोड से लोग सुपर मार्केट तो आ सकते हैं लेकिन वहां से घंटाघर नहीं जा सकते हैं। इस कारण मधुबन क्रॉसिंग रोड पर वाहनों का लोड बढ़ गया है। इस कारण शहर में जाम रहता है।

अब आंबेडकर पार्क के पास भी खोदाई शुरू कर दी गई है, जिससे डिग्री कॉलेज रोड तक जाने वाले यातायात पर भी प्रभाव पड़ है। लोगों को कैनाल रोड होकर गुजरना पड़ रहा है। शहर में इन दिनों सीवर लाइन खोदने का काम चल रहा है। इस कारण शहर का कोई ऐसा हिस्सा नहीं बचा है, जहां पर सड़क को खोदा न गया हो।
विज्ञापन


पूरे दिन आवागमन में लोगों को परेशान होना पड़ता है और व्यापारी इस समस्या से तंग हो चुके हैं। उनका कहना है कि बिना बताए, खोदाई शुरू की गई है। जिससे व्यापार पूरी तरह चौपट हो गया है। व्यापारी नेता बसंत सिंह बग्गा का कहना है कि सीवर लाइन खोदने की कोई योजना नहीं है। जब मन आया, सीवर लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया जाता है। सड़क तो खराब होती हैं तो साथ ही व्यापार पर भी असर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें