जगतपुर ब्लॉक क्षेत्र के हरदी टीकर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य
रायबरेली। जिले के 54 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें 2225 रोगियों की सेहत जांची गई। सबसे ज्यादा बुखार से पीड़ित 411 रोगी आए। सांस से संबंधित 325 मरीजाें का इलाज किया गया। पेट दर्द के 135, जुकाम के 175 मरीजों का उपचार किया गया।
रविवार को जिले में आयोजित मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मेला में बीमार मरीजों की भीड़ उमड़ी। बुखार के रोगियों की संख्या सबसे अधिक रही। गर्मी व उमस के कारण मरीज बुखार की चपेट में आ रहे हैं। चिकित्सक और स्टॉफ समय से अस्पताल पहुंचे। लालगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेहटा कलां, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पूरे भैरव मिश्र में मरीजों का इलाज किया गया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमल पटेल ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में 105 मरीजों का परीक्षण किया गया। घुरवारा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कठगर डॉ. अकील ने 41 रोगियों का इलाज किया। महराजगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घोरौना, हरदोई 79 रोगियों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। सरेनी के पीएचसी तेजगांव में 20 रोगियों का इलाज किया।
सीएससी प्रभारी शुभम सिंह ने लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परशदेपुर में 50 मरीजों का इलाज किया गया। डीह में 61 मरीजों का इलाज किया गया।