फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलिंडर फटने से तेज धमाका, जमींदोज हुआ मकान, युवक की मौत

विज्ञापन
सिलेंडर में विस्फोट होने से जमींदोज पक्का मकान। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
सरेनी (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के पूरे लउपाठक मजरे छिवलहा गांव में शनिवार को गैस सिलिंडर फटने से एक पक्का मकान जमींदोज हो गया। धमाका इतना तेज था कि पक्की ईंटें दूर जा गिरी।
विज्ञापन

मलबे में दबकर एक युवक की मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य लोग बाल-बाल बच गए। हर तरफ चीख पुकार मच गई।
सीओ लालगंज महिपाल पाठक और एसडीएम विजय कुमार ने पहुुंचकर घटना की जांच की। एसडीएम ने पीड़ित परिवार को सरकारी मदद दिलाने का भरोसा दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सरेनी के पूरे लउपाठक मजरे छिवलहा गांव निवासी रामआसरे की भैंस ने एक बच्चे को जन्म दिया था। भैंस की साफ-सफाई करने के लिए राम आसरे का बेटा सत्य प्रताप (20) पानी गर्म करने गया था।
विज्ञापन

युवक ने जैसे ही पानी गर्म करने के लिए माचिस जलाई, तेज धमाके के साथ गैस सिलिंडर फट गया। इससे पक्का मकान भरभराकर ढह गया। युवक जब तक कुछ समझ पाता और भागता, वह मलबे में दब गया।
घर के अन्य लोग दूर भाग खड़े हुए। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी दौड़कर मौके पर पहुंचे तो देखा कि पक्का मकान पूरी तरह से जमींदोज हो चुका था।
लोगों ने युवक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी होने पर सीओ, एसडीएम के अलावा थानेदार इंद्रपाल सिंह मौके पर पहुंचे।
युवक की मौत से मां राजदेई, भाई सूर्य प्रताप, बाबा दसऊराव, दादी सुंदारा के आंसूू नहीं थम रहे हैं। उनका कहना है कि यह सब कैसे हो गया। सीओ ने बताया कि गैस सिलिंडर में विस्फोट होने के चलते हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें