फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बड़े शहरों की तर्ज पर कांपैक्टर से होगा कूड़े का उठान

Tue, 11 Nov 2025 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद में कूड़ा निस्तारण के लिए खरीदी गई मशीन।
विज्ञापन
रायबरेली। शहर में अब आधुनिक तरीके से कचरे का उठान होगा। लखनऊ, दिल्ली, नोएडा जैसे बड़े शहरों की तर्ज पर यहां पर भी जल्द कॉम्पैक्टर मशीनों यानी कूड़े को दबाने वाली मशीनों से कूड़े का उठान होगा। एक करोड़ कीमत से नगर पालिका परिषद रायबरेली इन मशीनों की खरीदारी करेगी। एक मशीन की कीमत 25 लाख रुपये है।
विज्ञापन


मशीनों की खरीदारी के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह मशीनें कचरे को कंंप्रेस कर सीधे कूड़ा डपिंग स्थान पर ले जाएंगी। इससे कूड़े को कूड़ाघर ले जाने की जरूरत नहीं होगी। योजना के मुताबिक शहर के अभयदाता मंदिर, जेल रोड, किला बाजार, जोशियाना पुल को उन स्थानों के रूप में चिह्नित किया गया है, जहां पर सबसे ज्यादा कूड़ा एकत्र होने से अव्यवस्था रहती है। इन मशीनों का प्रयोग इन्हीं स्थानों पर करने की तैयारी है।


कचरे को डंपिंग स्थान ले जाना होगा आसान
शहर का कूड़े का डंपिंग स्थल करीब 10 किमी दूर जैतूपुर में बना है। रोजाना शहर में 90 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। कूड़ा डंपिंग स्थान तक पहुंंचाने में सुबह 10 से 11 बज जाते हैं। इतना कूड़ा डंपिंग स्थान पहुंचाने में वाहनों को कई चक्कर लगाने पड़़ते हैं। इन गाडि़यों के आवागमन से जाम की स्थिति भी उत्पन्न होती है। कांपैक्टर मशीन से कूड़ा कंप्रेस हो जाएगा और एक ही बड़ी गाड़ी में उसे डंपिंग स्थान तक ले जाना आसान होगा। ऐसे में कूड़ा ले जाने वाले वाहनों को कम दूरी तय करनी पड़ेगी तो सुबह 10 बाजार खुलने से पहले ही कूड़ा भी उठ जाएगा। इससे कूड़ा लदे वाहनों से लगने वाले जाम से राहत मिलेगी।
विज्ञापन



कूड़ाघर रहेंगे व्यवस्थित
कूड़ा घर के बाहर अक्सर अव्यवस्थित ढंग से ढेर लगा रहता है। इसके कारण मच्छर और बदबू से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। अव्यवस्था के कारण कूड़ाघर के आसपास छुट्टा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है, लेकिन मशीन के प्रयोग के बाद इस समस्या को निजात मिल सकेगी।


ऐसे काम करेगी मशीन
कूड़ा निस्तारण के लिए यह मशीन बिजली से चलेगी। मशीन में बटन दबाने पर गेट खुल जाएगा और उसमें कूड़ा डाला जा सकेगा। इसके बाद मशीन कूड़े को दबाकर उसे छोटा कर देगी। प्रत्येक मशीन में करीब आठ से 10 टन कूड़ा एकत्रित किया जा सकता है। इसके बाद टोइंग गाड़ी से इसे कंप्रेसिंग मशीन को डंपिंग स्थान तक ले जाएगा, जहां मशीन को खाली किया जाएगा।


कांपैक्टर मशीन से कूड़े के निस्तारण की योजना बनाई गई है। इसके लिए चार कांपैक्टर मशीनें खरीदी जाएंगी। हमारा प्रयास स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाना है। इस योजना से कूड़े के निस्तारण की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

- स्वर्ण सिंह, ईओ, नगर पालिका परिषद रायबरेली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें