राही। नौकरी के नाम पर बेरोजगारों के साथ ठगी करने वाले चार आरोपियों पर गैंगस्टर लगाया गया है। थाना प्रभारी दयानंद तिवारी ने बताया कि ऊंचाहार इलाके के गोकना गांव निवासी लक्ष्मीकांत शुक्ल उर्फ संतोष शुक्ला, विपिन कुमार, हौरेसा गांव निवासी प्रीतम कुमार, पूरे चूर मजरे गोकना गांव निवासी अवधेश उर्फ अवधेश सिंह के खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
थाना प्रभारी ने बताया कि संतोष शुक्ला गैंग का लीडर है। यह सभी बेरोजगारों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का कार्य करते हैं। रायबरेली में इनका गिरोह सक्रिय है। ऐसे में सभी आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।