फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: अंतिम विदाई में श्मशान घाट पहुंची गंगा

Wed, 09 Sep 2026 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
डलमऊ में गंगा का बढ़ता जलस्तर।
विज्ञापन
डलमऊ। बारिश से गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। डलमऊ के विभिन्न स्नान घाटों पर पानी भरने से सन्नाटा पसरा है। श्मशान घाट तक पानी भरने से लोगों को शवों का अंतिम संस्कार करने में दिक्कत हो रही है। जलस्तर बढ़ने से कटरी क्षेत्र के लोग सहमे हुए हैं। चेतावनी बिंदु पार कर मंगलवार को गंगा खतरे के निशान से 81 सेंटीमीटर दूर है। कटरी क्षेत्र में ग्रामीणों को मवेशियों के लिए हरे चारे की व्यवस्था करने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


डलमऊ में गंगा का चेतावनी बिंदु 98.360 मीटर, जबकि खतरे का निशान 99.360 मीटर है। इस समय गंगा का जलस्तर 98.550 मीटर है। केंद्रीय जल आयोग डलमऊ के मुताबिक गंगा का जलस्तर प्रति घंटा एक सेंटीमीटर की गति से बढ़ रहा है। तीर्थ पुरोहित श्यामसुंदर, सोनू, रघुनंदन, श्याम प्रकाश, विकास द्विवेदी ने बताया कि जलस्तर सीढि़यों तक पहुंच गया है।

श्मशान घाट के किनारे अंतिम संस्कार के लिए लगी लकड़ियाें तक पानी पहुंच गया है। ऐसे में लोगों को घाट से दूर शवों का अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है। तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि घाटों पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। एसडीएम प्रीति सिंह ने बताया कि अभी बाढ़ जैसे स्थिति नहीं है। बाढ़ से निपटाने की तैयारी पूरी कर ली गई हैं।

डलमऊ में गंगा का बढ़ता जलस्तर।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें