फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: जिला अस्पताल की ओपीडी में भीड़, लगी कतार

Wed, 09 Sep 2026 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
जिला अस्पताल के पंजीकरण काउंटर पर पर्चा बनवाने के लिए लगी मरीज व तीमारदारों की भीड़। 
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में मौसम में बदलाव के कारण संक्रामक रोगों के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। मंगलवार को जिला अस्पताल सहित सभी सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में भीड़ देखी गई। जुकाम और बुखार के सबसे अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


सुबह से ही परचा काउंटर और दवा काउंटरों पर लंबी कतारें लगी थीं। मरीजों को ओपीडी कक्षों के बाहर अपनी बारी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। रक्त और एक्सरे जांच के लिए भी लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बुखार और डायरिया से पीड़ित 15 से अधिक मरीजों को जिला अस्पताल के आपातकालीन विभाग में भर्ती किया गया।

इनमें सुदामा (56), रुद्रांश (6), मनीषा (27) और सरजूदेवी (65) आदि शामिल हैं। जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी मरीजों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है। चिकित्सक डॉ. सलीम ने बताया कि मौसम में बदलाव ही मरीजों की संख्या बढ़ने का मुख्य कारण है। उन्होंने बच्चों और बुजुर्गों पर विशेष ध्यान रखने की सलाह दी।

जिला अस्पताल के पंजीकरण काउंटर पर पर्चा बनवाने के लिए लगी मरीज व तीमारदारों की भीड़। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें