टॉवर से बैटरी चुराने वाले चार दबोचे
रायबरेली। टॉवर से बैटरी चुराने वाले गैंग का पर्दाफाश हुआ है। एसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया कि सरेनी थानेदार अजीत कुमार विद्यार्थी ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूूचना पर टॉवर से बैटरी चुराने वाले गैंग को दबोचा।
इसमें उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र के कोरारीकला गांव निवासी अमित प्रताप सिंह, नवाबखेड़ा निवासी दीपक, सदर कोतवाली क्षेत्र के पहेलीखेड़ा निवासी राजेश, अचलगंज थाना क्षेत्र के मैनाहा गांव निवासी सुधांशु को गिरफ्तार किया गया है।
इनके पास से 56 हजार रुपये की नकदी के अलावा छह बैटरी, चोरी में प्रयुक्त किया जाने वाला लोडर बरामद किया गया है। थानेदार ने बताया कि बरामद की गई बैटरी दरियावखेड़ा स्थित टॉवर से चोरी की गई थी।