फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: गांधी चौराहा एक घंटे तक रहा जाम, फंसी रही एंबुलेंस

Thu, 19 Feb 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। कस्बे के गांधी चौराहे पर बुधवार दोपहर भीषण जाम लग गया। करीब एक घंटे तक यातायात ठप रहा। जाम में सरेनी से मरीज लेकर जिला अस्पताल जा रही एंबुलेंस भी फंस गई। देर तक चालक सायरन बजाता रहा, लेकिन एंबुलेंस को रास्ता नहीं मिला।
विज्ञापन


कस्बे में दोपहर करीब 12 बजे वाहनों का दबाव बढ़ गया। गांधी चौराहा में सड़क के दोनों ओर ई रिक्शा खड़े थे। इनके बेतरतीब खड़े होने से रास्ता संकरा हो गया। देखते ही देखते सड़क पर दोनों तरफ लंबी कतारें लग गईं। जाम में एंबुलेंस और स्कूल वाहन फंस गए। इस दौरान एंबुलेंस आगे निकलने के चक्कर में एक स्कूल वाहन से भिड़ गई। इससे स्कूल बस का साइड मिरर क्षतिग्रस्त हो गया। नगर के मेन रोड पर डाकघर कार्यालय से लेकर अस्पताल मोड़ तक वाहनों की लाइन लग गई।

जाम लगने पर चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाला। काफी मशक्कत के बाद यातायात को धीरे-धीरे बहाल किया गया। जाम के कारण व्यापार पर भी असर पड़ा। इस पर व्यापारियों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नगर अध्यक्ष विवेक शर्मा, अप्पू शर्मा, लाला अवस्थी और सानू बाजपेई ने बताया कि दो माह पहले एसडीएम ने मुनादी कराकर सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने की बात कही थी, लेकिन अब तक अभियान नहीं चला। नई बाजार मोहल्ले में भी सड़क तक दुकानें फैली हुई हैं। इससे रोज जाम की स्थिति बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें