फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद खड्ड में पलटी कार, पिता-पुत्र व मामा की मौत

Wed, 18 Feb 2026 12:47 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

रायबरेली जिले के परशदेपुर क्षेत्र में हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और फिर खड्ड में पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली जिले के परशदेपुर क्षेत्र में हुए तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराकर पलट गई, इसमें पिता-पुत्र व मामा की मौत हो गई और कार सवार दो अन्य युवक घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


नगलिया बुलन्दशहर निवासी मुकेश (43) व उनके बेटे कुनाला और अलीगढ़ निवासी विष्णु ठाकुर सुबह रायबरेली स्टेशन पर बुलंदशहर से स्टेशन पर उतरे, इसके बाद तीनों लोग प्रतापगढ़ के लिए चल पड़े। इनको चंदन मिश्रा (23) व दिव्यांशु निवासी पूरे तिलकदास मजरे लखनपुरसूर जिला प्रतापगढ़ कार से लेकर जा रहे थे।

रास्ते में परशदेपुर रायबरेली रोड पर किरहीनाला गोपालपुर गांव के पास  कार पेड़ से टकराने के बाद खड्ग में पलट गई। इसमें मुकेश कुमार, कुनाल व  विष्णु ठाकुर की मौत हो गई। यह तीनों लोग कार में पीछे बैठे थे। जबकि कार चला रहे और आगे की सीट पर बैठे  चंदन मिश्रा व दिव्यांशु घायल हो गए। जिनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बताते हैं कि चंदन मिश्रा की बहन की शादी में शामिल होने के लिए प्रतापगढ़ जा रहे थे। डीह थानाध्यक्ष जीतेंद्र मोहन सरोज ने शवों को पोस्टमार्टम के साथ परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें