फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड का सितम जारी, एक व्यापारी की मौत 

Sun, 07 Jan 2018 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बर्फीली हवा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सर्दी का सितम अभी भी जारी है। धूप खिलने के बाद भी गलन से राहत नहीं मिल पा रही है। शाम ढलते ही शीतलहरी के चलते लोग घरों में दुबकने को विवश हैं। उधर, सदर तहसील क्षेत्र के खागीपुर सड़वा गांव में रविवार को ठंड की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। बताते हैं कि वह गांव में ही किराना की दुकान चलाता था। सूचना मिलते ही देर शाम एसडीएम सदर गौरव शुक्ला मौके पर पहुंचे। मामले की जांच शुरू करा दी है। 

विज्ञापन


सदर तहसील क्षेत्र के खागीपुर सड़वा गांव निवासी अरुण कुमार अग्रहरि (42) पुत्र ककोरे अग्रहरि की रविवार को दोपहर बाद अचानक मौत हो गई। घर के लोगों का कहना है कि ठंड के चपेट में आने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन अस्पताल ले जाने से पहले ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही देरशाम एसडीएम सदर की टीम गांव पहुंच गई। एसडीएम ने परिजनों और गांव के लोगों से पूछताछ की है। एसडीएम सदर गौरव शुक्ला ने बताया कि मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन


जांच पूरी होने के बाद इस संबंध में जानकारी दी सकेगी। परिवारीजनों का कहना है कि ठंड से मौत हुई है। उधर, सुबह कड़क सर्दी के बाद रविवार को धूप निकली तो कुछ राहत मिली, लेकिन शाम को फिर सर्दी बढ़ गई। ठंडी हवा के कारण गलन बढ़ गई। इससे लोग घरों में दुबके रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें