फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानी सरोजनी का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। हमीरपुर जिले के मौदहा की रहने वाली एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरोजनी अवस्थी (95) का रविवार रात निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार चल रही थीं। शहर के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांसें ली।
विज्ञापन

सरोजनी अवस्थी एसडीएम सदर अंशिका दीक्षित की नानी थीं, बीमार होने पर यहीं पर रह रही थीं। वह मौदहा की मेयर भी थीं। राजकीय सम्मान के साथ डलमऊ श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। डीएम वैभव श्रीवास्तव, एसपी श्लोक कुमार, एएसपी विश्वजीत श्रीवास्तव, सीओ लालगंज डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी, सीओ सदर महिपाल पाठक ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरोजनी के निधन पर गहरा दुख जताया।
सीओ लालगंज ने बताया कि सरोजनी के परिवार में चार लोग स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। श्मशान घाट पर पालिकाध्यक्ष के प्रतिनिधि मुकेश श्रीवास्तव, रेखा सिंह, पंकज त्रिपाठी, आकाश सिंह, शशांक सिंह राठौर, लेखपाल बाल्हेश्वर त्रिवेदी व शिवराज सिंह आदि ने पहुंचकर सरोजनी के निधन पर दुख जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें