फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बॉयलर ट्यूब में रिसाव से चौथी यूनिट बंद

Sun, 28 Dec 2025 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। ऊंचाहार स्थित एनटीपीसी परियोजना की यूनिट नंबर चार शनिवार सुबह बंद हो गई। बॉयलर ट्यूब में रिसाव के कारण यूनिट से उत्पादन ठप हो गया। इस यूनिट से 210 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता था। फिलहाल, पांच यूनिटों से 1340 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा है।
विज्ञापन


परियोजना के अधिकारियों ने तकनीकी खराबी के चलते यूनिट बंद होने की बात कही है। एनटीपीसी परियोजना में बिजली उत्पादन के लिए 210- 210 मेगावाट उत्पादन क्षमता वाली पांच यूनिटें व 500 मेगावाट उत्पादन क्षमता की छठवीं यूनिट स्थापित है। कुल 1550 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता है।

शनिवार सुबह जानकारी के बाद अभियंताओं की टीम मौके पर पहुंची और चौथी यूनिट की जांच की। इस दौरान बॉयलर का तापमान अधिक होने से मरम्मत का काम शुरू नहीं हो पाया है। सूत्रों के मुताबिक रविवार को मरम्मत शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परियोजना के जनसंपर्क अधिकारी ऋषभ शर्मा ने बताया कि तकनीकी खामी के चलते यूनिट बंद हुई है। खराबी दूर कर रात में यूनिट चालू कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें