फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ीसा से सुल्तानपुर ले जाया जा रहा गांजा बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। डलमऊ कोतवाली पुलिस और एसओजी ने बुधवार रात 10 लाख कीमत का गांजा बरामद करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पकड़े गए अपराधी उड़ीसा से भूसी भरे ट्रक पर पांच बोरियों में गांजा रखकर उसे सुल्तानपुर ले जा रहे थे। शक होने पर पुलिस ने तलाशी ली तो बोरियों में गांजा मिला। पकड़े गए अपराधी अयोध्या और सुल्तानपुर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने चारों तस्करों को जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि एक ट्रक डलमऊ से होकर रायबरेली की तरफ आ रहा था। मुखबिर की सूचना पर एसओजी प्रभारी अमरेश कुमार त्रिपाठी, डलमऊ कोतवाल पंकज त्रिपाठी और मुराईबाग चौकी इंचार्ज देवेंद्र कुुमार अवस्थी ने गंगा पुल बैरियर के पास ट्रक की तलाशी ली तो उसमें पांच बोरियों में एक क्विंटल 500 ग्राम गांजा भरा था।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि ट्रक चेक के दौरान चालक ने भूसी की बिल्टी दिखाई गई, जो मध्य प्रदेश की थी। शक होने पर ट्रक की चेकिंग की गई तो उसमें गांजा भरा था।
एसपी ने बताया कि ट्रक पर सवार अयोध्या जिले के हैदरगंज थाना क्षेत्र के नियाजपुुर गांव निवासी विजय पाल, अमरपाल, सुल्तानपुर जिले के शहर क्षेत्र के शास्त्री नगर निवासी सियाराम यादव, गोसाईगंज थाना क्षेत्र के दिलीप वर्मा को पकड़ा गया है। इन सभी के पास से एक क्विंटल 500 ग्राम गांजा के अलावा एक बाइक, एक ट्रक, तीन हजार रुपये की नकदी समेत अन्य सामान बरामद किया गया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि उड़ीसा में गांजा कम पैसे में मिलता था। वहां से गांजा खरीदकर उसे सुल्तानपुर जिले ले जा रहे थे। सुल्तानपुर में महंगा गांजा बिक्री करके यह सब पैसा कमाने का काम करते थे। सभी के खिलाफ केस दर्ज करके जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें