फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहानाबाद चौकी प्रभारी समेत चार पुलिस कर्मी सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र में आईटीआई फैक्टरी मोड़ के पास की गई युवक की हत्या के मामले में लापरवाही बरते जाने पर मंगलवार देर रात जहानाबाद चौकी प्रभारी समेत चार पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। एएसपी नित्यानंद राय की जांच में पुलिस कर्मियों की ढिलाई सामने आने पर एसपी स्वप्निल ममगाई ने कार्रवाई की।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मृतक रोहित गांधी और वारदात के मुख्य आरोपी जसप्रीत सिंह के बीच मारपीट का मामला जहानाबाद चौकी प्रभारी रामराज कुशवाहा के पास पहुंचा था। उन्होंने कार्रवाई न करके मामले को रफादफा कर दिया था। वहीं चर्चित हत्याकांड में अब तक किसी हत्या आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से परिवारीजन नाखुश हैं।
फिरोज गांधी नगर निवासी रोहित गांधी (30) की सोमवार रात उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह आईटीआई फैक्टरी मोड़ के पास अपने दोस्त से मिलने गया था। मृतक के चाचा कल्याण सिंह गांधी की तहरीर पर मिल एरिया पुलिस ने गुरुनानक नगर निवासी जसप्रीत सिंह, इंद्रपाल सिंह, इंद्रजीत सिंह, गुलशन और महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के अदमापुर गांव निवासी राजन सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

हालांकि दो दिन बाद भी पुलिस इस मामले में अभी तक किसी हत्या आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हत्याकांड में लापरवाही पाए जाने पर एसपी ने शहर की जहानाबाद चौकी प्रभारी रामराज कुशवाहा और मिल एरिया थाने में तैनात दरोगा मृत्युंजय सिंह, सिपाही राहुल कुमार और अभय चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कहा जा रहा है कि मृतक और घटना के मुख्य आरोपी जसप्रीत के बीच घटना से पहले झगड़ा हुआ था।
यह मामला जहानाबाद चौकी प्रभारी के पास पहुंचा था। मामले में सेटिंग-गेटिंग करके जसप्रीत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। अन्य पुलिस कर्मियों की भी चूक हत्या में सामने आई, जिस पर उन पर भी कार्रवाई की गई। एसपी ने बताया कि जहानाबाद चौकी समेत चार पुलिस कर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।
एसपी ने पुलिस कार्यालय स्थित महिला सहायता प्रकोष्ठ की प्रभारी उपनिरीक्षक सुनीता कुशवाहा को जहानाबाद चौकी की कमान दी है। वहीं पुलिस कार्यालय स्थित साइबर सेल में तैनात उपनिरीक्षक रेखा दुबे को पुलिस कार्यालय स्थित महिला सहायता प्रकोष्ठ का प्रभारी नियुक्त किया है। अब देखना ये है कि एसपी की कसौटी पर नई जहानाबाद चौकी प्रभारी कितना खरी उतर पाती हैं। हालांकि चौकी क्षेत्र में पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर बनाना उनके लिए कठिन चुनौती होगी।
हत्या के मामले में नामजद किए गए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीओ सदर आरपी शाही की अगुवाई में कई पुलिस टीमें लगाई गई हैं। आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयास किया जा रहा है। जल्द आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। लापरवाही बरते जाने पर मामले में चार पुलिस कर्मियों के खिलाफ निलंबन कार्रवाई की गई है।- स्वप्निल ममगाई, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें