फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्तिगत-पत्राचार अभ्यर्थियों के लिए बनाए अग्रसारण केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने व्यक्तिगत एवं पत्राचार अभ्यर्थियों को बोर्ड परीक्षा में शामिल कराने के लिए अग्रसारण केंद्रों का निर्धारण कर दिया है। इसके अंतर्गत व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए 12 अग्रसारण केंद्र और पत्राचार परीक्षार्थियों के लिए सात अग्रसारण केंद्र निर्धारित किए गए हैं। सभी केंद्रों पर छात्र संख्या भी आवंटित कर दी गई हैं।
विज्ञापन

व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बछरावां, राजकीय इंटर कॉलेज हलोर, राजकीय इंटर कॉलेज रायबरेली, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रायबरेली, केबी सिन्हा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज देवानंदपुर, जवाहर राजकीय इंटर कॉलेज सेमरी, राजकीय इंटर कॉलेज डीह, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गुरगुजपुर, राजकीय इंटर कॉलेज टेरा बरौला, राजकीय इंटर कॉलेज अटौरा बुजुर्ग, राजकीय हाईस्कूल रोहनिया, राजकीय हाईस्कूल सूची को अग्रसारण केंद्र बनाया है।
पत्राचार परीक्षार्थियों के लिए भागीरथी इंटर कॉलेज मुराईबाग, राजकीय इंटर कॉलेज रायबरेली, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रायबरेली, बैसवारा इंटर कॉलेज लालगंज, सर्वोदय इंटर कॉलेज सलोन, हरनारायण इंटर कॉलेज ऊंचाहार, चंद्रचूड़ विद्यापीठ इंटर कॉलेज महराजगंज अग्रसारण केंद्र बनाए गए। डीआईओएस डॉ. चंद्रशेखर मालवीय ने बताया कि व्यक्तिगत के हर अग्रसारण केंद्र पर हाईस्कूल के 600 एवं इंटर के 400 छात्र संख्या आवंटित है। पत्राचार के प्रत्येक केंद्र पर आवंटित छात्र संख्या 800 तय है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश से संचालित वर्ष 2020 की हाईस्कूल में इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट परीक्षा तथा इंटरमीडिएट में कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। परिषद की वेबसाइट पर 20 अगस्त को मध्यरात्रि 12 बजे तक आवेदन किए जा सकेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. चंद्रशेखर मालवीय ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाचार्य हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के छात्रों के परीक्षा शुल्क कोषागार में चालान के माध्यम से जमा कर पूरा विवरण 20 अगस्त को मध्यरात्रि 12 बजे तक वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें