रायबरेली। पिछले एक महीने से हर रोज जिले में कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। सोमवार को भी चार लोग जांच में संक्रमित मिले। पहले से संक्रमित चार मरीज स्वस्थ हो गए। नए मरीजों को होमआइसोलेट कराकर दवा की किट घर पहुंचाई गई है। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 670 लोगों की कोरोना की जांच की।
जांच में तीन लोग संक्रमित मिले। हालांकि चार मरीज स्वस्थ हो गए। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढक़र 34 हो गई है। वहीं लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को 18 लोगों की एंटीजेन जांच की गई। जिसमें एक मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार गौतम ने बताया कि एंटीजेन जांच में एक मरीज संक्रमित पाया गया। उसे आइसोलेट कर इलाज किया जा रहा है। (संवाद)