फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमले का फर्जी मामला दर्ज कराने पर चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (रायबरेली)। जानलेवा हमले का फर्जी मामला दर्ज कराए जाने के मामले में पुलिस ने एक ही परिवार के चार लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है।
विज्ञापन

महराजगंज कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक एवं विवेचक संतोष कुमार यादव के मुताबिक क्षेत्र के राजा कंसपुर गांव निवासी उदयभान सिंह ने गांव के ही रामविशाल, जगमोहन तथा सरजू के खिलाफ जान से मारने के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था। उदयभान का आरोप था कि आरोपियों ने उसके भाई सोनू सिंह पर फायरिंग करके जान से मारने का प्रयास किया।
विवेचना में पाया गया कि उदयभान सिंह का भाई सोनू दूसरे पक्ष की एक नाबालिग लड़की को भगा ले गया था, जिसमें पुलिस ने उसके भाई को जेल भेज दिया था। मामले में उदयभान सिंह आदि दूसरे पक्ष पर दबाव डाल रहे थे कि मामले में सुलह कर ली जाए। इस पर उदयभान ने रामविशाल, सरजू और जगमोहन को फंसाने के लिए अपने भाई के हाथ पर गोली लगने की बात कहकर केस दर्ज करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला झूठा पाए जाने पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराने के मामले में शिव बहादुर सिंह, उसके बेटे उदयभान सिंह, सूर्यभान सिंह, बेटी पुष्पा को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें