फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: पूर्व चेयरमैन, बेटे व बहू पर धोखाधड़ी का केस

Thu, 05 Jun 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। दो साल पहले महिला से जमीन की खरीद फरोख्त के बहाने पांच लाख 84 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई। मामले में ऊंचाहार के पूर्व चेयरमैन, उसके बेटे व बहू के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



नगर के खरउवां कुआं मोहल्ला निवासिनी सायना बेगम से कस्बे के पूर्व चेयरमैन मो. सल्लन, उनके बेटे याहिया उर्फ आजाद और बहू रीता सिंह उर्फ परवीन ने दो साल पहले जमीन खरीदी और प्लाटिंग करने के लिए पैसा मांगा। आरोप है कि उसे प्लाट बेचकर दोगुना रुपये व जमीन देने का लालच दिया गया।

पीड़िता झांसे में आ गई और चेयरमैन की बहू को दो लाख 24 हजार रुपये और अपनी भतीजी के खाते से उसके बेटे के आजाद के खाते में तीन लाख 60 हजार रुपये आरटीजीएस के माध्यम से भेजे। आरोप है कि आरोपी ने उसे न पैसा वापस किया न जमीन दी। पैसे वापस लेने के लिए दबाव बनाया तो दबंगों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


पुलिस से शिकायत की तो सुलहनामा हो गया, लेकिन फिर भी उसे पैसे नहीं मिले। पीड़िता ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज कराई तो कार्रवाई शुरू हुई है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार का कहना है कि तीन लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें